
कोलकाता, झाड़ग्राम संगठनात्मक जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को एक दल-प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 युवाओं ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ली।
मिली जानकारी के अनुसार, बिनपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे पार्टी के “नौकरी चाहिए बंगाल” अभियान से प्रेरित होकर इन युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर उपस्थित रहे। उनके साथ झाड़ग्राम जिले के भाजपा अध्यक्ष तुफान महतो, जिला प्रभारी बबलू बरण, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखमय सत्पति, युवा संयोजक रणजीत सेन सहित जिले के कई भाजपा नेता मौजूद थे।



