खेलगाजियाबादशिक्षा

जिंदल वर्ल्ड स्कूल ने आयोजित किया एनुअल स्पोर्ट्स डे 

जिंदल वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

जिंदल वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक खेल दिवस का आयोजन महामाया स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग जी ने किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ राम अवतार जिंदल, डायरेक्टर शिवम जिंदल, रामनिवास बंसल, गुलशन भामरी, विजय कौशिक राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ राजीव मुंडेलवाल महासचिव कराटे वेलफेयर सोसाइटी , बलजीत सिंह तथा संजय अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। वार्षिक खेल उत्सव में अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय की पंचवटी व विजयनगर शाखा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्वलन एवं मार्च पास्ट के साथ हुआ। सांसद अतुल गर्ग जी ने बच्चों को खेलों का महत्व समझाते हुए उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में स्कूल के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन दिया। छात्रों ने विभिन्न प्रकार की रेस, स्टिक ड्रिल, फैन ड्रिल,लॉन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सराहनीय प्रदर्शन प्रस्तुत किया। दर्शकों ने भी बच्चों की प्रतिभा और ऊर्जा की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ रामावतार जिंदल एवं डायरेक्टर शिवम जिंदल ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रणाम पत्र प्रदान किये। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button