गाजियाबादराजनीति

बजट आम वर्ग को राहत देने वाला-रश्मि चौधरी

गाजियाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में 2026-27 का बजट पेश किया। इसको लेकर गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए की कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने इसे आम वर्ग के लिए राहत भरा बताया। उन्होंने कहा कि सरकार शी मार्ट्स, लखपति दीदी योजना और 700 गर्ल्स हॉस्टल खोलने की घोषणा से महिलाओं को काफी लाभ होगा।  

वहीं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एमएसएमई के तहत महिलाओं के लिए 10,000 करोड़ रूपए का एसएमई ग्रोथ फंड घोषित किया गया है, जो महिलाओं के लिए इक्विटी सपोर्ट प्रदान करेगा। वहीं कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट व 7 अन्य गम्भीर रोगों की दवाओं के निजी आयात पर शुल्क से छूट एक सराहनीय कदम है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button