गाजियाबाद

बिजली उपकरण ट्रांसफार्मर पैनल की मरम्मत कार्य के चलते

  • 20 कॉलोनियों की बिजली रही गुल
  • मनस्वी वाणी संवाददाता मुरादनगर

बिजली उपकरण, ट्रांसफार्मर पैनल की मरम्मत कार्य के चलते ओल्ड बिजली घर व् असालतनगर बिजली घर से जुडी 20 आवासीय कॉलोनियों की 6 घंटे से अधिक बिजली गुल रही।मेरठ रोड स्थित ओल्ड बिजली घर में लगे पावर ट्रांसफार्मर व् पैनल की मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसके चलते सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक रावली रोड ,जीतपुर ,व्यापारियान,महाजनान ,मैन बाजार ,पाइप लाइन मार्ग ,सरना वाली गली ,सरना गाँव की सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। उधर असालतनगर बिजली घर के अंतर्गत शहर की सभी पॉश कॉलोनियां आती है। असालतनगर बिजली घर में 5 एम्पेयर का नया ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है जिसकी टेस्टिंग के चलते राधे श्याम विहार phase 1 ,फेज 2 ,फेज 5 ,शिवम् विहार ,फ्रेंड्स कॉलोनी , जलालपुर रोड ,त्रिमूर्ति विहार सहित कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति 6 घंटे से अधिक तक ठप रही। इस सम्बन्ध में बिजली विभाग के एसडीओ एसपी यादव का कहना है कि बिजली के उपकरण की मरम्मत ,ट्रांसफार्मर के टेस्टिंग कार्य के चलते शुक्रवार को वधूत आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद सुचारु रूप से विधुत आपूर्ति शुरू कर दी गयी थी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button