
गाजियाबाद। समाज में जागरूकता लाने और समस्त हिन्दू समाज को एक मंच पर लाने के लिए राजनगर में आगामी 8 फरवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी को संदेश देते हुए एक बाइक व कार रैली निकाली गई। यह रैली सरस्वती विद्या मंदिर राज नगर सेक्टर 9 से आरंभ होकर सेक्टर 13 व 14 से होती हुई, सेक्टर 14 के चौराहे से हिन्ट चौराहा होकर सेक्टर दो, पांच से निकलकर पुनः सेक्टर 10 के चौराहे से होती हुई, सेक्टर नौ के पश्चात सेन्ट्रल पार्क पर समाप्त हुई। इस रैली में महिलाओं तथा पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूरे राजनगर को प्रभु राम की भगवा पताका तथा तोरणद्वार से सजाया गया था। इस रैली के दौरान सभी में बेहद उत्साह देखने को मिला। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया । सकल हिंदू समाज ने इस रैली में सम्मिलित होकर अपनी हिंदू एकता का परिचय दिया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष केपी गुप्ता, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, राज नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डीके गोयल, राज नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, पीके गुप्ता, राकेश चावला, किरन मक्कड़, गगन अरोड़ा, सौरभ गर्ग, देवेन्द्र हितकारी, रेखा अग्रवाल, ममता गुप्ता, धुरेन्द्र कुमार गोयल, अमरीश कुमार त्यागी, जेपी राणा, किरन मक्कड़ ,राजीव मोहन गुप्ता, मोती लाल गर्ग, विनोद गोयल , भानु शिशौदिया, आचार्य सुदर्शन देव, तनिष्क शिशौदिया, इस्कॉन से सुरेश प्रभु, वर्चस्व त्त्यागी, मोनिया चौधरी, उर्मिला ढाका, संध्या, शशि तोमर, साबी, श्वेता, देविका सहित सैंकड़ों लोग आदि उपस्थित रहे।



