Uncategorized

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने  का आरोप

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता
नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला किराए के मकान अपने पति,दो बच्चे व सास के साथ रहती है। महिला का पति नोएडा नौकरी करता है। महिला ने बताया कि पति के दोस्त ने किराए पर मकान दिलाया था। इसके बाद से उसका घर पर आना जाना था। पांच फरवरी को आरोपी मकान पर आया। बच्चे मकान की छत पर खेल रहे थे और सास रसोई में काम कर रही थी। आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया। दुश्कर्म का विरोध करने पर आरोपी महिला को मारपीट की। शोर होने पर सास अंदर आई तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर लक्खन निवासी गांव ईशापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। एसीपी ने बताया कि महिला का मेडिकल कराकर जल्द कोर्ट में मजिस्ट्रैट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button