
रशीद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता
मुरादनगर। सोमवार को टंकी रोड स्थित किसान नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड मुरादनगर में श्री श्याम परिवार समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा एवं होली महोत्सव के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया।

समाजसेवी योगेंद्र गुप्ता लिली ने बताया कि श्री श्याम परिवार द्वारा मुरादनगर के टंकी रोड पर स्थित किसान नेशनल इंटर कॉलेज ग्राउंड 11 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय श्री भक्तमाल कथा व 14 फरवरी को होली महोत्सव के आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया। योगेंद्र लिली ने बताया कि कथा में श्री जगतगुरु द्वारा आचार्य आगरा पीठाधीश्वर एवं श्री मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज परम पूजनीय हनुमान बाबा जी बरसाना कथा को संबोधित करेंगे। साथ ही 14 फरवरी को होली महोत्सव बड़ी धूम धाम से बनाया जायेगा। इस दौरान काफी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद रहे।



