
राशिद अली मनस्वी वाणी संवाददाता
:लीलावती स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन
मुरादनगर।लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर मुरादनगर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ हुआ। सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता, उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए आशीर्वचन प्रदान किए गए। विद्यालय परिसर में अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

युवा उद्योगपति तथा विद्यालय के प्रबंधक अमित गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी से आगे बढ़ने का संदेश दिया।विद्यालय के कोषाध्यक्ष हिमांशु जिंदल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन ही व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के विद्वान प्रधानाचार्य महेश बाबू ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सदैव उनके साथ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित करेंगे।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद स्वरूप शुभकामनाएँ दी गईं तथा उनके सफल भविष्य की कामना की गई।



