Uncategorized

सनातन यदि मजबूत रहेंगा तो देश भी ताकतवर होगा:प्रमोद कृष्णम

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। शहर में आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कल्कि पीठाधीवर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते है। वह जानते है कि भारत को तोड़ना जब तक आसान नहीं है,जब तक सनातन को ना तोड़ा जाए। सनातन धर्म को तोड़ने के लिए तरह तरह की साजिश हो रही है। यूजीसी बिल का मामला सुप्रीम कोर्ट के अधीन है,इस बारे में कुछ भी कहना गलत है।उन्होने कहा कि सनातन यदि मजबूत रहेंगा तो  देश भी ताकतवर होगा। उन्होने कहा कि अब लोगों को जाति में बांटने का काम किया जा रहा है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि चितौड़गढ पर हमला करने वाले अलाउद्दीन खिलजी ने हमला किया था। उस समय हमारी बहन बेटियों ने अपने आप को किसी को छूने भी नहीं दिया गया। इस तरह अब भी ऐसा ही करना होगा। उन्होने कहा कि यूजीसी का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस बारे में बोलना को कोई भी औचित्य नहीं है। अध्यामित्क गुरु पवन सिंहा ने कहा कि तीन वर्ष पहले 25 विश्व विश्वविद्यालय की बैठकर चर्चा कर रहे थे भारत से हिंदू व हिंदत्व का समापन कैसे किया जाए। उन्होने कहा कि यदि चर्चा इतनी खुलकर हो रही है तो अंदर जाने कैसा चल रहा होगा। पवन सिंहा ने कहा कि हिंदू को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना है। इसलिए मै कहता हूं यह एक पार्टी या संघ के लोगों का काम नहीं है। बल्कि जनता को भी अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने होगा। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button