
खेकड़ा कस्बे के चिकित्सक डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने दिल्ली मे आयोजित 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बेहतर समय मे दौड़ पूरी कर मेडल जीतने वाले चिकित्सक के कस्बे लौटने पर स्थानीय लोगो ने उनका भव्य स्वागत किया।
पाठशाला रोड स्थित निजी क्लीनिक संचालक डॉ. राघवेन्द्र चौधरी न केवल एक कुशल चिकित्सक है। बल्कि अनुशासित और समर्पित धावक के रूप मे भी अपनी पहचान बना चुके है। वे इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की मैराथन प्रतियोगिताओ मे कई पदक अपने नाम कर चुके है। हाल ही मे उन्होने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे आयोजित इंडियन नेवी मैराथन मे प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मे करीब 24 देशो के लगभग 15 हजार धावको ने भाग लिया।
मैराथन का शुभारंभ केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख लाल मांडविया एवं नेवी एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने 21.1 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी को मात्र दो घंटे 17 मिनट मे पूरा कर मेडल जीतने मे सफलता प्राप्त की।



