
गाजियाबाद महानगर में सारे होम्स और बी एस के चौक, कोटगांव गाजियाबाद में विराट हिंदू महा सम्मेलनों का आयोजन किया गया । सारे होम्स में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि आचार्य अखिलेश समाधिया, बटेश्वर धाम आगरा, मुख्य वक्ता प्रमोद शर्मा, विभाग धर्म जागरण संयोजक, गाजियाबाद और वक्ता अभिषेक सचदेवा, महानगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद रहे।
कोटगांव वाले सम्मेलन में मुख्य अतिथि रणवीर सिंह चौधरी, धार्मिक वक्ता पूज्य स्वामी प्रभु दयालु दास जी (इस्कॉन मंदिर) रहे।संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर विस्तार से चर्चा वार्ता श्री राम अवतार जी प्रांत पर्यावरण संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केंद्र हापुड़ और श्री प्रमोद शर्मा ने की। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य धार्मिक वक्ताओं ने सनातन धर्म और हिंदुओं को एक साथ रहना चाहिए जात- पात का बंधन तोड़कर एकजुट होकर रहना चाहिए और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सब हिंदू एक हो और हम सभी हिंदू सनातन धर्म की रक्षा करेंगें। अभिषेक सचदेवा ने संघ द्वारा प्रतिपादित पंच परिवर्तन के सिद्धांतों पर विस्तार से बताया जिसमें सामाजिक समरसता , परिवार प्रबोधन, पर्यावरण,स्वदेशी तथा नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सम्मेलनों में प्रतिभागियों की संख्या १२०० रही ।



