
बुलंदशहर / हाफिजपुर क्षेत्र में किशोरी खेत में मिली, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप एक नाबालिग किशोरी खेत में मिलने के बाद हड़कंप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
हापुड़ जिले में थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी खेतों में संदिग्ध अवस्था में मिली, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस।
हापुड़ के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सावधानीपूर्वक की जा रही है।।



