उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज, एफआईआर

शिमला, । शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत पुलिस थाना क्षेत्र कुपवी में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी के बाद उसके बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मामला मूल रूप से जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र से जुड़ा है और वहां से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर कुपवी थाना में इसे दर्ज किया गया है।

17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मई 2025 में वह राजगढ़ क्षेत्र में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात संदीप नाम के युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे कुपवी थाना क्षेत्र के तहत अपने गांव लेकर गया, जहां करीब चार से पांच महीने तक उसे बहला-फुसला कर रखा गया। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button