गाजियाबाद

दहेज में कार और 10 लाख न मिलने पर महिला को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज 

मनस्वी वाणी संवाददाता

 मुरादनगर।थाना क्षेत्र  के सैंथली गांव में दहेज में कार व 10 लाख रुपये न मिलने पर ससुराल के लोगों ने एक महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता व उनके स्वजन दहेज लोभी पति समेत दस लोगों के खिलाफ के शिकायत करके कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के सैंथली गांव की रहन वाली रजनी का विवाह वर्ष 2022 में बागपत जिले के बड़ा गांव के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। विवाह में विवाहिता  के पिता ने अपनी सामर्थ्य अनुसार खर्च किया था। पीड़िता के अनुसार दहेज में दस लाख नकद व कार न मिलने के चलते विवाह के बाद से पति व उसके परिजन उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करते हुए आ रहे हैं। पीड़िता के परिजनों द्वारा समझाये जाने के बाद भी ससुराल के लोगों का उत्पीड़न जारी रहा। इसी वर्ष फरवरी माह में ससुराल के लोगों ने पीड़िता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता के परिजन के समझौते का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता की। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति ब्रजभूषण, ससुर राधाकृष्ण, सास सुमन, देवर अनुज समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी का कहना है मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों  के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button