उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

नकली हार्पिक व टाटा नमक व ऑलआउट किया बरामद

दीपक त्यागी /मोदीनगर,संवाददाता
नकली हार्पिक ,ऑलआउट व टाटा नमक की सप्लाई करने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ देवेंद्रपुरी स्थित एक किराना की दुकान पर छापेमारी करके भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनीजर ललित कुमार ने बताया कि हमारी कंपनी को टाटा,बरलोन व ऑलाआउट कंपनी ने  लिखित रुप में अधिकार दे रखा है कि कोई हमारी कंपनी का नकली सामान बेचता है ,उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।

ललित कुमार ने बताया कि सूचना मिली रही थी कि देवेंद्रपुरी कॉलोनी स्थित जिंदल किराना स्टोर पर नकली सामान की सप्लाई हो रही है। इसकी सूचना पहले मोदीनगर थानाप्रभारी को दी। इसके बाद दरोगा आरिफ खान व कांस्टेबल अनुज कुमार के साथ उक्त दुकान पर शुक्रवार रात को छापेमारी की कार्रवाई की। दुकान से नकली टाटा नमक के 750 पैकेट,हार्पिक के 432 व ऑलआउट के 218 पीस बरामद किए। उन्होने बताया कि नकली सामान बेचने से कंपनी को आर्थिम हानि हो रही है। ललित कुमार ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुमित निवासी जिंदल किराना स्टोर निवासी देवेंद्रपुरी कॉलोनी व राकेश निवासी गांव बखरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
……….

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button