गाजियाबाद

करणी सेना का 7वां स्थापना दिवस समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश। करणी सेना के 7वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समापन समारोह भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू जी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त हुए। प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह राजा, जिला अध्यक्ष श्री गौरव शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप सिंघल, संगठन महामंत्री निशित रावल जी, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष मोहित राज जी, दिनेश शर्मा जी, महानगर व्यापार अध्यक्ष विवेक गर्ग जी, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह खाती जी, मीडिया प्रभारी श्री शुभम तोमर जी सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीना चौहान के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिखा चौहान,जिला अध्यक्ष नीता शर्मा एवं उनकी टीम उपस्थित रही। इसके साथ साथ अलीगढ़,हरियाणा समस्त उत्तर प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों की टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की उपलब्धियों, आगामी योजनाओं एवं सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की एकता, अनुशासन और समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सुविख्यात कवि श्री मोहित शौर्ये ने अपनी ओजपूर्ण रस कविताओं के माध्यम से उपस्थित दर्शकों में अद्भुत उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे सभागार को राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के भाव से ओतप्रोत कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button