
मोदीनगर,संवाददाता।
एमएम डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक किनारे बने धार्मिक स्थल पर असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल की दीवार पूरी तरह से तोड़ दी गई है। पुलिस तहरीर आने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। एमएम डिग्री कॉलेज के पीछे रेलवे ट्रैक से नजदीक धार्मिक स्थल बना हुआ है। धार्मिक स्थल पर सोमवार रात को जमकर तोड़फोड़ की गई। धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ दी और टीन शेड उखाड़ दिया गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो



