
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर 3 के पार्क में शाखा राजनगर गंगानगर की ओर से विशेष होली मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राजनगर के कई प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर राजनगर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

होली मिलन उत्सव में सभी लोगों ने मिलजुलकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा चंदन और गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सभी ने अपने अपने घरों लाए गये गुजिया, मिठाई, दही पकौड़ी, चाट पापड़ी, ठंडाई, कांजी बड़े आदि का सभी ने संयुक्त रूप से रसास्वादन किया। कई लोगों ने मनोरंजक चुटकुले, गीत, गजल, संस्मरण आदि सुना कर सभी को मंत्रमुग्ध सा कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रवीन गुप्ता, विजय कुमार , संजय गर्ग, गगन अरोड़ा, आदि ने किया। इस मौके पर पूर्व मेयर आशु वर्मा, महानगर संघचालक धुरेन्द्र गोयल, रामनरेश रावत, सुधन रावत , डॉ आर के पोद्दार, केपी गुप्ता, रामलीला समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता, महासचिव दीपक मित्तल, आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष डीके गोयल, अमरीश कुमार त्यागी, देवेंद्र हितकारी, विनीत शर्मा , रेखा अग्रवाल, मुकेश मित्तल, विकास आनंद, सुनील निगम, जयप्रकाश राणा , अनिल कुमार, अशोक गोयल, राजेश जी सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



