
दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता
एग्रीमेंट करने के बाद भी बैनामा किसी अन्य को करने के मामले में मोदीनगर बार एसोसिएशन के सचिव सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज करने से नाराज वकीलों ने उपजिलाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वकीलों का आरोप है कि प्रशासन जान बुझाकर परेशान कर रहा है। जिला मेरठ के गांव इकला निवासी गांव सैदपुर निवासी सुमित ने गांव सैदपुर व रोरी की जमीन का एग्रीमेंट मेरे नाम किया था। मेरे नाम एग्रीमेंट करने के बाद भी बैनामा किसी अन्य को कर दिया गया। उनका आरोप है कि मोदीनगर तहसील के एडवोकेट नकुल त्यागी ने साजिश करके बैनामा किसी अन्य के नाम करा दिया। उच्च अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को मोदीनगर बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी व सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एडवोकेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से नाराज शनिवार को वकीलों ने मोदीनगर तहसील पर जमकर हंगामा किया। उन्होने एडीएम व उपजिलाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि प्रशासन वकीलों को जान बुझाकर परेशान कर रहा है। उपजिलाधिकारी अजित सिंह ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।



