
चांदीनगर
थाना चांदीनगर क्षेत्र मे तमंचे के बल पर दलित युवती से सोने के आभूषण घर पर मंगवाने के मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो आशिफ पुत्र हनीफ व साहिल पुत्र अनीश निवासी लहचौड़ा बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत मे बताया कि 14 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे आरोपी उसके घर पहुंचे और तमंचा दिखाकर उसे डरा-धमकाकर सोने के कुंडल व अंगूठी जबरन घर मंगवाए गए। साथ ही वही आरोपियो ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी तक भी दी। एवं डर के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को सूचना नही दी। बाद मे हिम्मत जुटाकर थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब्दुल वाहिद / संवाददाता



