नई दिल्लीव्यापार

नया आयकर अधिनियम विवादों को कम करेगा, अनुपालन को सरल बनाएगा: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आयकर अधिनियम 2025 से त्रुटियां, विवाद और अनुपालन लागत कम हो गई है। नई दिल्ली में आज आयकर अधिनियम 2025 पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि नया अधिनियम कम पेचीदा है और लोगों को सरल ढांचा प्रदान करता है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि छोटे व्यवसायी और पेशेवर अर्थव्यवस्था के इंजन हैं और नए अधिनियम के तहत अनुमानित कराधान योजना को मजबूत किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अधिनियम के प्रत्येक खंड को फिर से तैयार किया गया है। शब्दावली को बदला गया है और तालिकाओं तथा फार्मूलों के जरिये स्पष्टीकरण शामिल किए गए हैं। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि नये अधिनियम में 819 खंडों को घटाकर 536 खंड कर दिया गया है, जबकि 47 अध्यायों को घटाकर 23 अध्याय तक सीमित किया गया है। नया आयकर अधिनियम पहली अप्रैल से लागू हो जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button