
- वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने वेवसिटी और क्रोसिंग क्षेत्र में किया पैदल मार्ग
- गाड़ियों को किया चेक
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ के आदेश पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर और डीसीपी नगर के निर्देशन में एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल ने पुलिस बल को साथ लेकर थाना वेवसिटी क्षेत्र और क्रॉसिंग थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाया । त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चला कर वाहनों को चेक किया गया और असामाजिक तत्व किस्म के लोगो की गतिविधियों पर निगाह भी रखी गई। पुलिस के अनुसार एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल द्वारा थाना वेवसिटी पुलिस बल के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थाना वेवसिटी क्षेत्र में पैदल गस्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की गई ।



