किताबों के गोदाम पर छापेमारी कर की तालाबंदी
- किताब असली या नकली इसकी जांच के लिए कमेटी गठित

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता
शिक्षा विभाग व तहसील प्रशासन की टीम ने रविवार को नगर की संतपुरा कॉलोनी में छापेमारी की कार्रवाई पर किताबों से भरा एक गोदाम पर तालाबंदी किया गया। किताब असली या नकली ,इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। उपजिलाधिकारी अजित सिंह ने बताया कि अधिवक्ता अंकित मित्तल ने शिकायत की थी कि दिल्ली मेरठ मार्ग गोविंदपुरी कॉलोनी में एनसीईआरटी की नकली किताब बेची रही है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार को संतपुरा कॉलोनी स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। उन्होने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई पर जांच के लिए कुछ किताबों को कब्जे में लिया गया। जांच रिपोर्ट आने तक गोदाम पर तालाबंदी कर दी गई है। उन्होने बताया कि किताब असली या नकली इसकी जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच टीम बनाने के लिए कहा गया है। सोमवार को जांच टीम गोदाम पर आकर पूरे मामले की जांच करेंगी। दशिकायत कर्ता अंकित मित्तल ने बताया कि तीन साल पहले भी उक्त लोगों के खिलाफ नकली एनसीईआरटी की किताब बेचने का मुकदमा मोदीनगर थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होने बताया कि गोदाम में नर्सरी से लेकर इंटर की किताब मौजूद है और मोदीनगर के अधिकांश पब्लिक स्कूलों में सप्लाई की जाती है।
स्कूल परिसर में बेची किताब तो होगी कार्रवाई:

\सहायक शिक्षा अधिकारी महिमा दयाल ने बताया कि किताब असली या नकली जांच के बाद पता चलेंगा। उन्होने बताया कि स्कूल परिसर में किताब बेचने या स्कूल द्वारा कोई दुकान को अधिकृत करना पाया गया तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



