हापुड़

धार्मिक स्थल पर हुए अतिक्रमण को किया ध्वस्त

डीएम की मौजूदगी में किया गया कार्य

  • – नगर पालिका की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

प्रिंस शर्मा संवाददाता

गढ़मुक्तेश्वर, । नगर के नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को डीएम अभिषेक पांडेय की मौजूदगी में पुलिस के सामने तहसील और नगर पालिका प्रशासन की टीम द्वारा जेसीबी के माध्यम से ध्वस्तीकरण किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने अपने प्लाट के बैनामा होने की बात कहीं, लेकिन टीम द्वारा किसी को नहीं सुना जा सका है।

बता दे कि नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा महादेव मंदिर समेत भूतेश्वर नाथ मंदिर, गंगा देवी मंदिर आदि मंदिरों की करीब साढ़े 11 बीघा जमीन है। यहां पर कुछ इमरात खड़ी है कुछ पर खाली जमीन पड़ी हुई है। ऐसे में कुछ लोगों ने मंदिर की जमीन का ही फर्जी रुप से बैनामा करा दिया गया। इसी बीच मंदिर का सुदंरीकरण कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से करोंड़ों रुपये दिए गए है। अब मंदिर में सुदरीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में कार्य करने वाली कंपनी को कुछ समस्या पैदा हुई तो मामले की जानकारी डीएम अभिषेक कुमार को दी गई। डीएम स्वयं बृहस्पतिवार को मंदिर पर पहुंचे जहां उन्होंने मौक पर कोतवाली पुलिस, एसडीएम श्रीराम सिंह, पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी को बुलाया। उन्होंने मौके पर राजस्व टीम के साथ मंदिर परिसर की संपूर्ण जमीन का चिंहिकरण कराते हुए पुरानी इमरातों को छोड़ कर नई बनी इमरात, अतिक्रमण को ध्वस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण धार्मिक स्थल की चारों ओर से बांउड्री की जाए। इसके अलावा सीसी, इंटर लोकिंग सड़कों के निर्माण करने के आदेश दिए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने संबंधित भूमि पर अपना हक होते हुए बैनामा होने की बात कहीं। हालांकि उनकी किसी भी अधिकारी ने बात नहीं सुनी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button