हापुड़

जल सखी को दिया गया प्रशिक्षण

प्रिंस/ गढ़मुक्तेश्वर संवाददाता

गांव गांव के पानी की जांच करेंगी

  • एक गांव में तैनात की गई है पांच जलसखी
    सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच और भी आसान हो जाएगी। जल निगम ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच-पांच प्रशिक्षित जल सखियों को तैनात किया है। क्षेत्र की अधिकांश ग्राम पंचायतों में जल सखियों की तैनाती पूरी कर ली गई है। इनके माध्यम से महिलाओं को अपने ही गांव में रोजगार मिलना शुरू हो गया है। इसको लेकर ब्लाक में प्रशिक्षण दिया गया है।
    जल निगम के एई आकिब चौधरी ने बताया कि निगम की ओर से इन जल सखियों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से पानी की जांच कर सकें। इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक पेयजल टेस्टिंग किट उपलब्ध कराई गई है, जिसके माध्यम से एक जल सखी 100 से अधिक नमूनों की जांच कर सकती है।किट से घरों में इस्तेमाल होने वाले नल के पानी, हैंडपंपों, सबमर्सिबल, टंकियों और अन्य जल स्रोतों की गुणवत्ता का परीक्षण गांव के अंदर ही संभव होगा। जल सखियों की रिपोर्ट न केवल विभाग को भेजी जाएगी, बल्कि उसे ग्रामीणों के साथ भी साझा किया जाएगा ताकि लोग जागरूक रहें और संदिग्ध पानी का सेवन करने से बच सकें। पानी में किसी प्रकार की अशुद्धि, बदबू, प्रदूषण या रंग परिवर्तन मिलने पर जल सखी तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देंगी, ताकि समय रहते स्रोतों की मरम्मत या सफाई कराई जा सके। विभाग के अनुसार अब महिलाओं को इससे रोजगार भी मिलने लगा है। जल सखी के रूप में कार्यरत महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। जल सखियों का कहना है कि यह पहल उन्हें समाज में आगे बढ़ने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका दे रही है। कई गांवों में जल सखी बनने के बाद महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और वे निर्णय प्रक्रिया में भी अधिक सक्रिय हो रही हैं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button