हापुड़

मर्यादा शर्मशार- उपचार कराने गई महिला की मौत

शव को ई रिक्शा में डाल के गांव के बाहर छोड़ा

  • परिवार के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया
    गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अब्दुलापुर निवासी 40 वर्षीय ममता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को डाक्टर ने स्वयं ही ई रिक्शा में डालकर गांव के बाहर पहुंचा दी। परिवार के लोगों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    गांव निवासी जीवन ने बताया कि शनिवार को उसकी मां ममता की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह मम्मी को लेकर गढ़ नगर के मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल पर पहुंच गया। वहां तैनात चिकित्सक ने मां की हालत ठीक होने की बात कहीं और उसको फल इत्यादि लेने के लिए भेज दिया। कुछ समय बाद जब वह फल लेकर अस्पताल पहुंचा तो डाक्टर ने बताया कि उसकी मां की हालत गंभीर हो गई जिसको मेरठ भेजा जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि जब उसने परिवार के लोगों से जानकारी दी तो मालूम हुआ कि उसकी मां को तो डाक्टर ने एक ई रिक्शा के माध्यम से गांव के बाहर कुंए के पास छोड़ दिया है। जानकारी मिलने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तभी डाक्टर वहां से फरार हो गया। परिवार के लोगों डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि महिला की मौत के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ वेदप्रकाश ने बताया कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर मामले की कार्रवाई की जाएगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button