
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। एक नवबंर से चार नवबर तक होने वाली खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री
डोमेश्वर साहू ने दी उन्होने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि 1 नवंबर से 4 नवंबर को पुलिस लाइन में 37वाँ अखिल भारतीय खेलकूद समारोह आयोजित होने जा रहा है। 31 अक्टूबर को एक ‘ज्योति यात्रा’ अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी की मूर्ति घंटाघर, से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, मालीवाडा होते हुए विद्यालय पहुंचेगी।
ज्योति यात्रा की भव्यता के बाद पुलिस लाइन परेड ग्राउंड 37वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित होगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपूर्व कुमार सिंह जी (निदेशक एक्जटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड) करेंगे। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में ही 37वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह का समापन कार्यक्रम रहेगा। समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रहा है। भारतीय समाज के केंद्र में राष्ट्रभक्ति को मूल मानकर पंचकोष आधारित समग्र विकास के चिंतन के साथ समाज के सुधीजनों द्वारा 1952 में (गोरखपुर, उत्तर प्रदेश) सरस्वती शिशु मंदिर नाम से प्रथम विद्यालय प्रारंभ किया गया। तभी से सरस्वती शिशु मंदिर समाज में भारत केंद्रित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। आज विद्या भारती के 12000 विद्यालयों में 37 लाख भैया बहिन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही 170000 शिक्षक शिक्षिकाएं इन विद्यालयों में कार्यरत हैं। इसके साथ ही नगरों महानगरों की सेवा बस्ती एवं वनवासी क्षेत्र में 11000 अनौपचारिक शिक्षा केंद्र विद्याभारती द्वारा संचालित किए जाते हैं। विद्या भारती ने बालकों के पंचकोश विकास हेतु मुख्य रूप से पांच विषयों को आधारभूत विषय के रूप में अपनी कार्य योजना के केंद्र में रखा है। पांच आधारभूत विषयों में संगीत, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, योग, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा को आधार मानते हुए विद्या भारती में राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान मेला, गणित मेला, सांस्कृतिक महोत्सव, अळछ टेकोथन तथा खेल कूद महोत्सव का आयोजन होता है। विद्या भारती में अखिल भारतीय स्तर पर खेलकूद का आयोजन 1989 में प्रारंभ हुआ। इसके बाद से खेल कूद के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते हुए वर्तमान में विद्या भारती में 39 खेल जैसे जूडो, कुश्ती, हॉकी आदि का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर हो रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राम वरुण , दीपांशु पाल , विपिन राठी , अरुण सिरोही ने मीडिया को सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी।



