
गाजियाबाद। भारत विकास परिषद की उड़ान शाखा ने पोद्दार नर्सिंग होम के सहयोग से लिवर के लिए फ्री फाइब्रोस्कैन टैस्ट का कैंप आयोजित किया गया।
पुराने बस अड्डे पर स्थित पोद्दार नर्सिंग होम में आयोजित इस कैंप में दर्जनों लोगों ने अपने लीवर की जांच कराई। इस मौके पर डॉ मधु पोद्दार ने कहा कि लीवर की सुरक्षा के लिए खान-पान पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। आजकल लोग घर से बाहर पिज्जा, बर्गर जैसी कई खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं, तला भुना खाते हैं, जिसका प्रभाव हमारे लीवर पर पड़ता है।
इस मौके पर मधु मित्तल, युविका मित्तल, साधना सिंह, सुषमा, उष्मा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, हेमा, शालिनी, नीतू गर्ग, निखिल गर्ग आदि ने अपनी जांच कराई।


