
भाजपा प्रत्याशी रहे उपविजेता चौधरी हाजी मुंतजिर बन सकते है चेयरमैन
बागपत रटौल नगर पंचायत चेयरमैन के निर्वाचन को अपर जिला न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 बागपत ने रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के वर्ष 2023 के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। जिसके बाद रटौल मे विपक्षी दल ने खुशियां मनाई। और इसे रटौल की जनता की जीत बताया।
रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 2023 मे हुआ था। जिसमे जुनैद फरीदी विजेता घोषित हुए थे। जिसके बाद विपक्षी भाजपा नेता चौधरी हाजी मुंतजिर पुत्र मरहूम चौधरी मौसम अली ने कोर्ट मे नामांकन मे तत्व छुपाने व गिनती मे गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट मे याचिका दायर की थी। और याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि मतगणना मे अनियमितता हुई है। एवं निर्वाचित प्रत्याशी ने नामांकन पत्र मे महत्वपूर्ण तत्वो को छुपाया है। और सुनवाई के बाद अदालत ने माना की नामांकन पत्र मे पूरी जानकारी न होने से चुनाव की वैधता प्रभावित हुई है। इसी आधार पर अदालत ने नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित जुनैद फारूख फरीदी का चुनाव शून्य घोषित कर दिया।
कोर्ट ने जिला निर्वाचन अधिकारी बागपत को उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 25 (2) (बी) के तहत एक माह के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिचित करने के निर्देश दिये है। जिसके बाद याचिकाकर्ता के समर्थको ने रटौल मे खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की और यह जीत रटौल की जनता की जीत बताया। हाजी मुंतजिर जैसे ही रटौल पहुचे तो रटौल के लोगो ने फूल मालाओ से उनका भव्य स्वागत किया। और भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने इसे जनता की जीत बताया। तो वही रटौल की जनता ने अदालत मे केश लड़ने वाले वकील ललित चौधरी पुत्र हरदान सिंह की भी जमकर तारीफ की। और आपको बता दे इस फैसले के बाद स्थानीय राजनीति मे चर्चाओ का दौर तेज हो गया है।


