दिल्लीनई दिल्ली

इंदौर–नई दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का हिसार तक विस्तार

कोटा मंडल के शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन तथा भरतपुर जंक्शन से होकर चलती है

कोटा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 11 मार्च 2026 से गाड़ी संख्या 20957/20958 इंदौर–नई दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार नई दिल्ली से आगे हिसार स्टेशन तक किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 20957 इंदौर–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब नई दिल्ली से आगे हिसार तक संचालित होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 20958 हिसार–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में इंदौर जंक्शन, बड़नगर, रतलाम जंक्शन, खाचरोद, नागदा जंक्शन, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक जंक्शन, महम, हांसी तथा सतरौद स्टेशनों से होकर हिसार जाएगी|

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button