अपराधगाजियाबादमोदीनगर

कमेटी डालने के नाम पर 60 लोगों से एक करोड़ रूपए ठगने का आरोप

रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन


मोदीनगर,संवाददाता।
गांव कादराबाद में कमेटी डालने के नाम पर 60 लोगों से एक करोड रूपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहीं। गांव कादराबाद निवासी दीपक,जोनी,सुधीर कुमार,आशीष शर्मा,राजेंद्र कुमार,मनोज ,सुनील सहित 60 लोगों ने कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों के पास एक करोड रूपए की कमेटी डाली थी। कमेटी की समय सीमा समाप्त होने के बाद जब लोग पैसे लेने को पहुंचे तो वह वहां पर नहीं मिले। अब वह लोग कमेटी के पैसे देने से इंकार कर रहे है। गुरुवार को पीड़ित लोग एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button