अपराधउत्तर प्रदेश

 वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, कैंपस में तनाव 

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में गुरुवार को दो छात्र गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीएससी के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे परिसर में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस और एक जिंदा गोली बरामद की है। गाजीपुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह बीएससी गणित द्वितीय वर्ष के छात्र थे और पढ़ाई में अच्छे माने जाते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्लासरूम के बाहर चल रहे विवाद के दौरान उन्हें गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कॉलेज परिसर खाली कराकर जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button