
बागपत I सेवा, संस्कार ,सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष 05 से 21 जून तक जनपद मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके क्रम मे सोमवार को अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डूडा विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता मे 15 जून 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार मे पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे उपजिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी, जनपद के समस्त नगर निकायो, अग्रणी बैंक तथा विभिन्न बैंक शाखाओ के प्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया।
परियोजना अधिकारी मनीष यादव द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जनपद मे 01 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पात्र रेहड़ी-पटरी एवं फुटकर विक्रेताओ का अधिकतम पंजीकरण, नवीन ऋण आवेदन, ऋण वितरण, क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराना, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करना तथा लंबित प्रकरणो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेलो, प्रचार-प्रसार गतिविधियो एवं साप्ताहिक बाजारो मे विशेष सर्वेक्षण के माध्यम से अधिकाधिक लाभार्थियो को योजना से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
बैठक मे वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित लक्ष्यो, ऋण वितरण, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेन-देन, लंबित आवेदनो एवं विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने बैंकवार एवं निकायवार लंबित प्रकरणो का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र रेहड़ी-पटरी विक्रेताओ को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। विशेष अभियान के अंतर्गत नए लाभार्थियो का पंजीकरण, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने, लोक कल्याण मेले के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार तथा साप्ताहिक बाजारो मे सर्वेक्षण कर इच्छुक विक्रेताओ के आवेदन तत्काल ऑनलाइन कराने पर विशेष बल दिया गया। बैठक मे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लंबित सत्यापन कार्यो की भी समीक्षा की गई। तथा संबंधित अधिकारियो को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागो एवं बैंको को निर्धारित लक्ष्यो की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु समन्वित प्रयास करने के निर्देश प्रदान किए



