
बागपत / जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस कप्तान सूरज कुमार राय ने रिजर्व पुलिस लाइन बागपत मे उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियो के शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं अभिलेख सत्यापन (DV) की चल रही प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियो ने व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अभ्यर्थियो को निर्धारित मानको के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भर्ती प्रक्रिया मे पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बागपत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर मे संचालित विभिन्न व्यवस्थाओ, निगरानी प्रणाली एवं तकनीकी संसाधनो की समीक्षा की गई। अधिकारियो ने जन सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से निगरानी तंत्र को सुदृढ़ रखने तथा तकनीकी संसाधनो के बेहतर उपयोग के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



