
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास एवं स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कवि नगर स्थित जानकी भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी राम प्रताप चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान होने वाले स्वागत कार्यक्रम तथा प्रस्तावित संगठनात्मक बैठकों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक दायित्वों तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, अजय शर्मा, अमरदत शर्मा, महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह, सचिन डेढ़ा, विनोद कसाना, आशीष चौधरी, नीरज शर्मा, प्रीति चंद्र राय सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिम प्रवास को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।



