राजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर ठाकुर अजय चौहान का स्वागत

आरडीसी स्थित आरजीबी कार्यालय पर जुटे सैकड़ों लोग, केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किए जाने पर ठाकुर अजय चौहान का आरडीसी स्थित आरजीबी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। समारोह में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति को लेकर समर्थकों और समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा (पंजीकृत), नेहरू नगर, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने ठाकुर अजय चौहान का स्वागत करते हुए इसे संगठन और समाज के लिए गौरव का विषय बताया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
स्वागत समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के संरक्षक वेदपाल सिंह कुशवाह और ठाकुर सुभाष कुमार तोमर, अध्यक्ष जय प्रकाश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप शिशौदिया, संयुक्त मंत्री ठाकुर राजकुमार सिंह वैस, कोषाध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र चौहान, आॅडिटर ठाकुर ओमपाल सिंह चौहान और प्रचार मंत्री ठाकुर जितेंद्र सिंह परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मान विवेक गोस्वामी, मोहित गोयल, जयवीर भड़ाना, शिवा वैद्य, ऋतिक सक्सेना, राजपाल सिंह, आनंद बाजपेई, संजीव त्यागी और सुमित सिंह सहित हनुमान चालीसा टीम के कार्यकतार्ओं ने भी ठाकुर अजय चौहान का स्वागत किया।
जाट समाज की ओर से योगेश बालियान और त्यागी समाज से विनीत कुमार त्यागी सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लेकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button