गाज़ियाबाद

Ghaziabzd : कोई रूठे ना कोई छूटे ना सिद्धांत आधारित करे काम – संजीव शर्मा

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के द्वारा सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का एक बैठक के दौरान पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

भाजपा अध्यक्ष ने बधाई के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को आगे के कार्यक्रमों की बागडोर सौपते हुए मिशन 2024 के फतह के लिए कमर कसने का महत्त्वपूर्ण लक्ष्य दे दिया। इस दौरान संजीव शर्मा ने कहा भाजपा की जीत का आधार संगठन के दायित्ववान कार्यकर्ता और समर्पित कार्यकर्ता के तालमेल के आधारभूत है। हमें अपने दायित्व के साथ साथ कोई छूटे ना और कोई रूठे ना के मूल सिद्धांत पर केंद्रित होकर कार्य करना है। 2024 लोकसभा के महासंग्राम में सभी कार्यकर्ताओं की आहुति के साथ जीत की गाथा लिखनी है। इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल , सुशील गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button