गाज़ियाबाद

पूर्व सीएम ने प्राण-प्रतिष्ठा ने जयंती को संजीवनी देने का काम

पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म प्रत्येक पांच जनवरी को मनाया जाता है। इस बार उनका जन्मदिवस जयंती कुछ खास मायने रखती है। अयोध्या में श्री राम मंदिर की होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा ने जयंती को संजीवनी देने का काम किया है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्जित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह की 92वीं जयंती को राम भक्तों एवं भाजपाईयों ने बडे़ उत्साह के साथ मनाया।
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख कर्णधारों में से एक रहे कल्याण सिंह के पुष्पांजलि अर्पण में जय श्री राम के जयकारे भी लगे।
संजीव शर्मा उन्होंने बताया कि इस बार पूर्व सीएम बाबू जी कल्याण सिंह का जन्म दिवस ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है।
बाबू जी की बदौलत राम मंदिर का सपना हुआ पूरा अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाने की घटना के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बाबू जी की बदौलत आज अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना संभव हो सकी है। इस लिए पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्मदिवस यादगार के रूप में मनाया जा रहा है।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button