गाज़ियाबाद

निगम के इतिहास में महापौर ने की अनूठी पहल


मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मददेनजर यू तो पूरे देश में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देश की राजधानी दिल्ली सीमा से लगे गाजियाबाद में नगर निगम के द्वारा बडी संख्या में धार्मिक स्थलों एवं आदि पर लाइटिंग की व्यवस्था करने के साथ धार्मिक स्थलों आदि पर लाइव प्रसारण के मददेनजर व्यवस्था की गई। शहर की प्रमुख सडकों पर स्ट्रीट लाइटों के पोल के बीच केसरियां झंडियांे के साथ मर्यादा पुरूषोत्तम राम के कटआउट लगाए गए। इसके अलावा निगम मुख्यालय पर विशेष आयोजन रखा गया। निगम के इतिहास में महापौर के द्वारा मीडिया के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान बाकायदा निगम प्रांगण में अयोध्या के माडल को खास तौर से तैयार कराया गया था। इस बीच भजन कार्यक्रम भी रखा गया था। भजनों पर महापौर,पार्षद तथा निगम अधिकारी झूमते हुए दिखाई दिए। यू तो निगम के द्वारा इस बार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मददेनजर खास तौर से तैयारियां की गई थीं। व्यवस्थाओं को धरातल पर साकार करने के लिए अधिकांश अधिकारियों की डयूटी लगायी गई थीं। निगम मुख्यालय में महापौर के द्वारा रखे गए कार्य्रकम की इस लिए भी खासी चर्चा हो रही है कि चूंकि उनसे पूर्व कई महापौर चुने कर पहुंचे,लेकिन पहली बार मीडिया के साथियों को आमंत्रित किया गया था। मीडिया से रूबरू होने के दौरान महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि इससे बडी दूसरी खुशी का मौका नहीं हो सकता कि प्रभु टेट से भव्य मंदिरपरिसर में विराजमान हुए है। ये केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार के प्रयासों से संभव हो सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button