उत्तर प्रदेशगाज़ियाबाद

कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने विशाल वशिष्ठ


प्रदेश अध्यक्ष ने दिखाया भरासो,कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हुए एक्टिव
हाईकमान की दी गई जिम्मेदारी पर उतरूंगा खरा: विशाल वशिष्ठ
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी जंबो कमेटी घोषित कर दी है। जिसमें करीब 130 सदस्यों को स्थान मिला है। जिसमें गाजियाबाद से प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी बिजेन्द्र यादव, सुशांत गोयल, सचिव पंकज तेजानिया को बनाया गया है। वहीं एक ऊर्जावान चेहरे विशाल वशिष्ठ को भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी टीम में शामिल कर भरोसा जताया है। पिछले काफी दिनों से खामोश चल रहे विशाल वशिष्ठ को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। जिसके बाद वह सक्रिय राजनीति में एक्टिव हो चुके है। डूंडाहेडा निवासी विशाल वशिष्ठ कारीब 1996 से कांग्रेस पार्टी का झंडा उठा रहे है, मेरठ में वह कांग्रेस पार्टी के अहम पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके है। वर्तमान में क्रांशिग में पिछले 8 वर्षो से निवास कर रहे है। विशाल वशिष्ठ ने बताया कि कुछ परिवारिक कारणों की वजह से पिछले कुछ दिनों से सक्रिय राजनीति में नहीं थे लेकिन अब फिर से पूर्ण ऊर्जा के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी का सच्चा सिपाही बनकर पार्टी को यूपी में मजबूत किया जाएंगा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की जुमलेबाजी से हर इंसान परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी ने कमर तोड़कर रख दी है। हाईकमान ने जो मुझ पर विश्वास दिखाया है उस पर पूरी ईमानदारी के साथ खरा उतरूंगा। उन्होंने बताया कि अब वह पूर्ण रूप से सक्रिय राजनीति करेंगे। भाजपा की पोल खोलने का काम करेंगे। कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार जमकर करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button