सीएम,मेयर के सामने उठा ग्रीन बेल्ट एरिया में कूडा डालने का मुददा
-वार्ड 75 से पार्षद ने उठाया मामला
मनस्वी वाणी संवाददाता
गाजियाबाद। देखा जाए तो नगर निगम के द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के नाम पर हर साल एक बडी रकम खर्च की जा रही है। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार होते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में कूडे के ढेर देखे जा सकते है। वार्ड 75 से पार्षद हिमांशु शर्मा ने लाजपत नगर डी ब्लाक के हालात को एक लेटर के माध्यम से मुख्य मंत्री एवं महापौर के सामने मुददे को उठाया है।
श्री शर्मा ने कहा कि डी ब्लाक लाजपत नगर में ग्रीन बेल्ट एरिया मंे घरों के आगे कूडा डाला जा रहा है। ऐसे में जानलेवा बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ये भी चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते एक्शन नहीं लिया गया तो क्षेत्र की जनता के द्वारा खुद एक्शन लिया जाएगा। देखा जाए तो निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले अधिकाश वार्डों में कूडा न उठने से लोगों में गुस्सा बढ रहा है। बताते है कि नगर आयुक्त पद पर महेंद्र सिंह तंबर के कार्यकाल के दौरान जिन एरिया में विलोपित कूडा घरों में तब्दील करते हुए बाकायदा बोर्ड लगाए गए थे,बताते है कि जिन स्थानों पर विलोपित कूडा घर के बोर्ड लगाए गए थे,वहां पर कूडा डाला जा रहा है। पटेल मार्ग पर यू तो अनेक औद्योगिक इकाईयां संचालित हो रही है,लेकिन क्षेत्र में भी कूडे के अंबार देखे जा सकते है। ये स्थिति निगम सीमा के दूसरे क्षेत्रांे में भी देखी जा सकती है। बताते है कि हिंडन पार के शहीद नगर में जीटी रोड के आस-पास भी बहुत ही बदतर स्थिति है। सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं के द्वारा हाल में प्रभारी मंत्री के सामने मुददे को उठाया था।
बाक्स
नलकूप रिबोर,चार माह बाद भी मोटर का पता नहीं
यू तो नगर निगम के द्वारा आम जन से जुडी समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करने के दावे किए जा रहे है,लेकिन वार्ड 92 की महिला पार्षद रूबिना अब्बासी की मानें तो उनके वार्ड में दस एचपी क्षमता के नलकूप ने पानी देना बंद कर दिया था। करीब चार माह पहले नलकूप को रिबोर किया गया था,दुर्भाग्य पूर्ण पहलू ये है कि नलकूप के रिबोर होने के चार माह बाद भी इसमें मोटर नहीं डाली गई है। इसके अलावा कई नलकूप बेकार पडे हुए है तमाम पत्र व्यवहार के बाद भी सुनवायी नहीं हो रही है।