आध्यात्मगाज़ियाबाद

आर्य समाज नया आर्य नगर के 34वें वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ

ध्यान साधना द्वारा आत्मा में परमात्मा का साक्षात्कार सम्भव -डा जयेंद्र आचार्य

गाजियाबाद,शुक्रवार,24- 11- 2023 को आर्य समाज नया आर्य नगर का 34 वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ ऋगवेदीय महायज्ञ के साथ हुआ।महायज्ञ आर्षगुरुकुल नोएडा के प्राचार्य डॉ.जयेन्द्र आचार्य के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ।आज के मुख्य यज्ञमान श्रीमती सुमन चौहान एवं लक्ष्मण चौहान,सुनीता रानी गुप्ता एवं राकेश गुप्ता, श्रीमती बाला आर्या एवं तेजपाल आर्य आदि रहे। वेद पाठ उदयवीर शास्त्री,रामा शंकर शास्त्री, अखिलेश आर्य द्वारा किया गया,आचार्य जी ने यज्ञोप्रांत यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित अजय आर्य मेरठ ने ईश्वर भक्ति गीत और महर्षि दयानंद गुणगान द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।श्रद्धानंद शर्मा ने ओ३म् ध्वजारोहण कर अध्यात्म सम्मेलन का शुभारंभ किया।यज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता डा जयेन्द्र आचार्य ने आध्यात्मिक विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि आत्मा की उन्नति का चिन्तन,अध्यात्म है।जीवन तब पूर्ण होता है जब हम अध्यात्म के शिखर पर गहराई से पहुंचते हैं।शरीर की तृप्ति अन्न धन से होती है।उन्होंने सात्विक भोजन करने पर बल दिया जैसा खाओगे अन्न वैसा बनेगा मन।दुनियां के लोग मन को अन्न धन से भरना चाहते हैं लेकिन इससे यह नहीं भरेगा। सत्य,ईमानदारी और संतोष से मन की संतुष्टि होती है,सत्य से दूर होने होने पर हम अध्यात्म से दूर होते हैं।मन को सत्य संतोष से साधना है, इसका गुलाम नहीं बनना।अपने पूर्ण पुरुषार्थ के बाद तुम्हें ईमानदारी से जोभी प्राप्त हो उस पर संतोष करना चाहिए।आत्मा की तृप्ति परमात्मा से मिलन पर होती है।योगी ध्यानसाधना द्वारा आत्मा में परमात्मा का साक्षात्कार करता है।परमात्मा को साक्ष्य मानकर जो कार्य आप करोगे उसमे आपको सफलता और संतोष मिलेगा।अपने अध्यक्षीय उदोधन में राजेन्द्र कुमार सिंह ने सारगर्भित उद्बोधन के लिए आचार्य जी का आभार व्यक्त किया।आर्य केन्द्रीय सभा के महामंत्री नरेन्द्र पांचाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 तक,शाम को 3:00 से 5:30 बजे तक,वेद सम्मेलन,समाज सुधार सम्मेलन, आर्य महिला सम्मेलन और रविवार,26 नवंबर को ऋग्वेदीय महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं राष्ट्र रक्षा सम्मेलन प्रातः 8:00 से 1:00 तक होगा,उन्होंने भारी संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की।मंच का कुशल संचालन यशस्वी मंत्री रोहताश सोलंकी ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री सत्यवीर चौधरी,सेवा राम त्यागी,राजेश्वर शास्त्री,यज्ञवीर चौहान,वीके धामा,सत्य पॉल आर्य,बाल मुकुंद विश्व कर्मा, तेजपाल आर्य, बालेश्वर दयाल विश्व कर्मा,श्रीमती फुलां रानी मल्होत्रा,ममता चौहान, आशा रानी आर्या आदि उपस्थित रहे।शांतिपाठ और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button