अध्यात्म

उत्तराखंड: बदरीनाथ यात्रा 23 अप्रैल से शुरू, प्रशासन और मंदिर समिति ने की तैयारियां तेज

बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

23 अप्रैल से शुरू होने वाली बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से बदरीनाथ में 50 सदस्यीय दल को यात्रा तैयारियों के लिए भेज दिया गया है। यह दल यहां आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के कार्य में जुट गया है। दल द्वारा बद्रीनाथ धाम में पैदल रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही बदरीनाथ में पथ प्रकाश, पेयजल लाइनें, रास्तों की मरम्मत, रंग रोगन व सफाई आदि का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों को भी यात्रा होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि 23 अप्रैल को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा इस के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर समिति के अग्रिम दल द्वारा बद्रीनाथ धाम में पहुंचकर मंदिर समिति के धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस व मंदिर परिसर में मरम्मत, रंग रोगन, बिजली, पानी सहित सभी अन्य कार्य किए जा रहे हैं।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button