गाजियाबाद

गाजियाबाद में 18 अक्टूबर को जुटेंगे प्रदेशभर के सिख-पंजाबी समाज के प्रतिनिधि

बजरिया गुरुद्वारे में होगा उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का नौवां सम्मेलन
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। सिख और पंजाबी समाज की सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 18 अक्टूबर को रेलवे रोड स्थित बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होने वाले इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारी और पंजाबी समाज की संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई। आयोजकों ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की नौवीं बैठक होगी। इससे पहले आठ अलग-अलग जिलों में इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के संस्थापक संरक्षक सरदार हरविंदर सिंह लार्ड और प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू, महासचिव सरदार एसपी सिंह ओबराय, सचिव कुलविंदर सिंह, जगमोहन सिंह, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी, हरजिंदर सिंह ओबराय, शिवप्रीत सिंह और मन्नी सिंह राड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button