अपराधमुरादनगर

मुरादनगर रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने बहन-भाई को पीटा, आरोप पांच बार कार के बोनट पर पटका

  • :तीन दिन बाद भी नहीं हुई एफआईआर दर्ज काट रही चक्कर युवती का आरोप
  • : पुलिस ने कहा जांच के बाद होगी कार्रवाई

मनस्वी वाणी संवाददाता

मुरादनगर। नगर के रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के सामने  स्कूटी खड़ी करने पर युवती व भाई से मारपीट की गई। इतना सब कुछ होता रहा लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी रही,वहीं शिकायत के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज तक नहीं किया है। रेलवे रोड पर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर युवती और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। शिकायत के बावजूद तीन दिन से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने और पुलिस चौकी के चक्कर काट रही है। वहीं, पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।मुरादनगर शहर के रेलवे रोड पर शिवानी दुकान करती हैं। शिवानी के बताया कि 14 अक्टूबर को उनकी स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी थी, आरोप है कि एक युवक ने कार से स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार युवक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोप है कि युवकों ने उन्हें पांच बार कार के बोनट पर पटककर मारा। बहन को बचाने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। शिवानी का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे लेकिन उन्होंने बचाने की कोशिश नहीं की उल्टा उन्हें ही डाटा था। जबकि यह सब पुलिस चौकी के सामने हो रहा था।पीड़िता ने मामले में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। शिवानी ने यह भी आरोप लगाया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए गाजियाबाद जाकर एक्स-रे कराने की बात सामने आई, लेकिन इसके लिए उसे अपना वाहन लाने को कहा गया। युवती का कहना है कि वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसका एक्स-रे भी नहीं हो सका। इस स्थिति को लेकर उसने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एसीपी मसूरी सर्किल सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button