उत्तर प्रदेशप्रशासन

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र, छठ पर्व और विजयादशमी के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाए। इसके साथ ही ड्रोन के माध्यम से भी संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री ने विंध्याचल धाम, देवीपाटन शक्तिपीठ, मां शाकुंभरी देवी मंदिर, मां ललिता देवी शक्तिपीठ और नैमिषारण्य सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।
उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होंगे। 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button