
एमजे चौधरी
गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए लगातार शासन- प्रशासन को दिशा निर्देश देने का कार्य कर रहे हैं। इसी बीच सड़कों पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देने का कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं। मगर देखा जा रहा है कि सड़कों पर हो रहे गड्डों का सबसे बड़ा कारण ओवरलोड वाहन नजर आया है। ओवरलोड वाहनों में सड़के क्षतिग्रस्त करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार बता दे की सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे कहीं ना कहीं सड़क हादसों को दावत देते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसका कारण भी परिवहन विभाग की लापरवाही नजर आ रही है। परिवहन विभाग अगर ओवरलोड वाहनों पर कड़ाई से पाबंदी लगाये तो संभवत सड़के गड्ढा मुक्त होती नजर आएंगी। ओवरलोड वाहन जब सड़कों पर नजर आते हैं तो सड़के भी क्षतिग्रस्त नजर आती है। नेशनल हाईवे से लेकर जीटी रोड तक कई जगह ऐसी है जहां पर ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं और ओवरलोड वाहन के कारण सड़के टूट कर गड्डो में तब्दील हो रही है। जिससे कहीं ना कहीं सड़क हादसों को दावत देती हुई दिखाई देती है।
ओवरलोड वाहन बन रहे हादसों का कारण
आवागमन करने वाले लोगों के अनुसार बताया जा रहा है कि ओवरलोड वाहन जहां सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। वहीं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे भी नजर आते हैं और गहरे गड्ढे पर कार-बाइक जैसा वाहन के पहिए जब जाते हैं तो सड़क हादसे नजर होते हुए आते हैं। तो वहीं तेज रफ्तार ओवरलोड वाहन के ब्रेक भी कम लगते हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। दो पहिया वाहन तो चालक तो अक्सर ओवरलोड वाहन की चपेट में आते हुए नजर आ रहे हैं और जिस कारण मौत के आंकड़े भी काफी बढ़ रहे हैं। परिवहन विभाग को इस और विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे कि सड़क हादसों को रोका जा सके।
परिवहन विभाग कुम्भकर्ण नींद सोया
जहां प्रदेश सरकार द्वारा ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए दिशा निर्देश दे रहे हैं। वही परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिवहन विभाग की टीम कार्यालय के के कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं परिवहन विभाग की लापरवाही से कहीं ना कहीं ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण सड़क हादसे तो नजर आ ही रहे हैं, बल्कि सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे भी इन ओवरलोड वाहनों के कारण नजर आ रहे हैं। परिवहन विभाग की टीम को ओवरलोड वाहनो पर लगाम लगाने के लिए प्लान भी तैयार करना होगा और कहीं ना कहीं इन पर पाबंदी भी लगानी होगी।
वाहन स्वामी ने नाम न छापने पर जानकारी देते हुए बताया कि ओवरलोड वाहनो का सड़कों पर दौड़ने का सबसे बड़ा कारण एंट्री है, क्योंकि बड़ी-बड़ी एंट्री के कारण परिवहन विभाग ओवरलोड वाहनों को राहत दे रहा है। जिससे कहीं ना कहीं शासन के आदेश की अवहेलना और राज्यसव को नुकसान भी होता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि ओवरलोड वाहन के कारण सड़क हादसे होते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं सड़के भी टूट कर गहरे गड्डो में तब्दील हो जाती है। अगर एंट्री के खेल पर रोक लगे तो संभवत ओवरलोड वाहन से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। फिलहाल जिला प्रशासन के अधिकारियों को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रूपरेखा तैयार करनी होगी। जिससे कि सड़क हादसे और सड़कों पर हो रहे गड्डो की रोकथाम की जा सके।



