भारत ने इस्लामाबाद शांति प्रक्रिया में पर्यवेक्षक बनने का कोई अनुरोध नहीं किया: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि भारत ने इस्लामाबाद शांति प्रक्रिया में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध किया था। विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा पूरी तरह निराधार है। मंत्रालय ने सभी से सोशल मीडिया पर इस तरह की फर्जी खबरों से सावधान रहने का आग्रह किया है।