अपराधगाजियाबाद

खेतों से बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार,एक फरार

मोदीनगर,संवाददाता।
बिजली के ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश दिन में रेकी करके रात के समय घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे व कार भी बरामद की है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि जंगल से बिजली का ट्रांसफार्मर व तार चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश किसी वारदात को अंजाम करने के इरादे से घूम रहे है। सूचना मिलते ही निवाड़ी थानाप्रभारी ने चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इसी बीच कार आती दिखाई दी,जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने कार की रफ्तार तेज कर दी। पुलिस ने पीछा कर कार को रोककर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम फिरोज व जान मोहम्मद निवासी गांव धारापट्टी थाना जानी जिला मेरठ बताया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी शाहरुख के साथ मिलकर घटना को अंजाम देते थे। उन्होने बताया कि दिन में खेतों में रेकी करके रात को बिजली केट्रांसफार्मर चोरी कर लेते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे,घटना में इस्तेमाल की गई कार ,चोरी करने के औजार बरामद किए है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button