कार्यालय के कार्मिकों में स्वास्थ्य सम्बंधी जागरूकता – अनुज स्वरूप,
नि:शुल्क दंत परामर्श एवं जांच सेवाएं

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ITS डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र, साहिबाबाद तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में नि:शुल्क दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस दौरान ITS डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कार्यालय के कार्मिकों, आवेदकों, सफाई मित्रों, सुरक्षा कर्मियों आदि को नि:शुल्क दंत परामर्श एवं जांच सेवाएं प्रदान की गईं। इस कैंप का लाभ विभिन्न केंद्र सरकार के कार्यालयों के कार्मिकों द्वारा भी उठाया गया l साथ ही एक जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से दंत स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा द्वारा बताया गया कि इस विशेष कैम्प का आयोजन आवेदकों में साथ ही कार्यालय के कार्मिकों में स्वास्थ्य सम्बंधी जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। इस कैम्प के लिए उन्होंने ITS कॉलेज, गाजियाबाद की पूरी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके विशेष सहयोग से इस कैम्प का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सका।



